फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Valentine FC defeated UP Police thanks to Saifuddin's hat-trick.

Kushinagar News: सैफुद्दीन की हैट्रिक से वेलेंटाइन एफसी ने यूपी पुलिस को हराया

Fri, 28 Aug 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Valentine FC defeated UP Police thanks to Saifuddin's hat-trick.
गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ की ओर से सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर चल रही गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के लीग दौर के अंतिम मुकाबले में वेलेंटाइन फुटबॉल क्लब ने उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन को 3-1 से हराया। इस जीत में वेलेंटाइन के सैफुद्दीन ने शानदार हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन

मैच के तीसरे मिनट में सैफुद्दीन ने गोल कर वेलेंटाइन को 1-0 की बढ़त दिलाई। नौवें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा।
विज्ञापन

दूसरे हाफ के 40वें मिनट में सैफुद्दीन ने अपना तीसरा गोल कर वेलेंटाइन को 3-0 से आगे कर दिया। इसके दो मिनट बाद 42वें मिनट में उत्तर प्रदेश पुलिस के आबदीन ने गोल कर अंतर कम किया लेकिन वेलेंटाइन ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबले में पुलिस टीम कुछ हतोत्साहित नजर आई, जिसका फायदा वेलेंटाइन के खिलाड़ियों ने उठाया। मैच के निर्णायक सौरभ, घनश्याम सिंह, विकास कुमार और आमिर खान रहे।

मुख्य अतिथि गोरखपुर फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। संघ के संरक्षक कैप्टन राधेश्याम सिंह ने लीग के सफल आयोजन पर संघ के पदाधिकारियों, आयोजन सचिव डॉ. अमिल हयात खान और उनके सहयोगियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed