{"_id":"6ab977401f30085e5e098f09","slug":"the-double-engine-government-has-set-a-record-in-development-works-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-168916-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डबल इंजन सरकार ने विकास कार्यों का स्थापित किया कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डबल इंजन सरकार ने विकास कार्यों का स्थापित किया कीर्तिमान
विज्ञापन
दुदही में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रभारी मंत्री दारा सिंह।स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश व प्रदेश में विकास कार्यों में कीर्तिमान स्थापित किया है।आज देश एवं विदेश में मोदी की जय जयकार हो रहीं हैं। येह बातें जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान रविवार को लाइब्रेरी भवन व नगर पंचायत कार्यालय भवन के उद़घाटन के दौरान कहीं।
नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि दुदही नगर में विकास की गंगा बह रही है। पूर्व की सरकार ने नगरीय क्षेत्रों को लूटने का कार्य किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि इस देश में निवास करने वाले सभी हिंदुस्तानी हैं। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों की विकास में कीर्तिमान स्थापित किया है। आज दुदही का हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं।
अध्यक्ष शायदा खातून ने अध्यक्षता की तथा संचालन मनंजय तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुआ। प्रभारी मंत्री ने आईसीडीएस,उद्यान विभाग, प्राथमिक शिक्षा सहित आदि विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान कसया विधायक पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रेमचंद मिश्र, ईओ रवि पटेल, सांसद प्रतिनिधि धीरज मणि त्रिपाठी, इमरान आलम, राजन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
विज्ञान माॅडल देख छात्रों का किया उत्साहवर्धन
प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को नगर पंचायत कार्यालय दुदही के उद्घाटन के बाद विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागों की ओर से संचालित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। बीएसए अनिल कुमार सिंह व बीईओ रीता गुप्ता की उपस्थिति में प्रभारी मंत्री ने पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पडरौन मडुरही के छात्रों की ओर से प्रस्तुत विज्ञान माॅडल देखे। छात्रों ने गतिज व स्थितिज ऊर्जा को समझाने के लिए झूला माडल तथा राकेट प्रक्षेपण की प्रक्रिया को प्रदर्शित करने वाला गतिशील माडल प्रस्तुत किया। छात्रों ने माडल के माध्यम से ऊर्जा के रूपांतरण तथा राकेट प्रक्षेपण की प्रक्रिया को सरल ढंग से समझाया। प्रभारी मंत्री ने छात्रों के प्रस्तुतिकरण और उनकी वैज्ञानिक समझ की प्रशंसा किया। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों ने विज्ञान के सिद्धांतों को माडल के माध्यम से सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रयोगात्मक समझ विकसित होती है।