फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The complainant kept waiting, the investigating officer did not come

शिकायतकर्ता करते रहे इंतजार, नहीं आए जांच अधिकारी

Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The complainant kept waiting, the investigating officer did not come
शिकायतकर्ता करते रहे इंतजार, नहीं आए जांच अधिकारी
विज्ञापन

- डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी को नामित किया है जांच अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार (कुशीनगर)। विशुनपुरा ब्लॉक के नरचोचवा गांव में दूसरे दिन मंगलवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर विकास कार्यों की जांच होनी थी। शिकायतकर्ता समेत गांव के लोग जांच अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जांच टीम गांव नहीं पहुंची।
वित्तीय वर्ष 2015 से 2021 तक कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत करते हुए इस गांव के शैलेश तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने पूर्व प्रधान, डीएम और सरकार को प्रतिवादी बनाया है। हाईकोर्ट ने प्रकरण को गंभीरता से लिया था। न्यायालय ने खलिहान की भूमि में शौचालय, खड़जा निर्माण और चकरोड पर कब्जा समेत नौ बिंदुओं पर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम की तरफ से जिला उद्यान अधिकारी रामायन सिंह को जांच अधिकारी नामित करते हुए स्थलीय सत्यापन का निर्देश दिया गया था। सोमवार की दोपहर बाद जांच अधिकारी रामायन सिंह ने खड़ंजा और शौचालय निर्माण के साथ सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण का जायजा लिया था। शाम होने पर जांच अधिकारी रामायन सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच हुई है। अभी मंगलवार को भी जांच की जाएगी। इसके बाद वह वापस चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जांच अधिकारी पुन: गांव में आने वाले थे, लेकिन नहीं पहुंचे। ग्रामीण पूरे दिन उनके आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed