फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The changing weather has increased the difficulties for heart and asthma patients.

Kushinagar News: बदलते मौसम ने बढ़ाई हृदय और अस्थमा रोगियों की मुश्किलें

Tue, 23 Dec 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The changing weather has increased the difficulties for heart and asthma patients.
पडरौना। ठंड बढ़ने के साथ पिछले एक सप्ताह से हृदय व अस्थमा रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग में आने वाले मरीजों में 20 से 30 फीसदी मरीज अस्थमा और 10 से 15 फीसदी मरीज हृदय रोग के से ग्रसित मिल रहे हैं। डॉक्टर उन्हें दवा के साथ ठंड के मौसम में सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विभाग के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मलय श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की ओपीडी में प्रतिदिनि करीब 300 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 40 से 50 मरीजों को हृदस रोग की शिकायत मिल रही है। करीब एक सप्ताह पहले ऐसे मरीजों की संख्या 15 से 20 हुआ करती है। इन दिनों बढ़े मरीजों की संख्या की वजह पड़ रही कड़ाके की ठंड है। उन्हें दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि सर्दी में अस्थमा और हृदय के रोगियों को एहतियात बरतनी है। गर्म ऊनी कपड़े इस सर्दी में पहनने बहुत जरूरी है। डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि इन दिनों सांस लेने में दिक्कत वाले मरीज बढ़ गए हैं। सर्दी के सीजन में सांस संबंधी समस्या वाले रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन दिनों गर्म पानी के सेवन के साथ पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंड में ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शरीर का तापमान सामान्य रखना चाहिए। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें। सिर ढककर निकलें, नियमित चेक कराते रहें। ठंड से पहले डॉक्टर ने जो दवा लिखी गई हैं उस दवा की डोज को संशोधित करा लें। इसके अलावा जब सुबह को सोकर उठें तो तुरंत बाहर न निकलें। अचानक सर्द व गर्म माहौल होने पर स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है। अस्थमा व हृदय के मरीज ठंड के साथ ही धुएं से दूरी बनाएं। सोने से दो से ढाई घंटे पहले पौष्टिक सुपाच्य भोजन लें। पानी हल्का गुनगुना करके पिएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। हरी सब्जियों के साथ फलों का भी करें सेवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed