{"_id":"68fa7d393ed1a6ad32044ccb","slug":"the-british-plotted-to-divide-india-into-several-parts-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147643-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भारत को कई हिस्सों में बांटना अंग्रेजों की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भारत को कई हिस्सों में बांटना अंग्रेजों की साजिश
Fri, 24 Oct 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा जिला कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें सरदार पटेल की जीवनी पर चर्चा कर उन्हें एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि जब देश आजाद हो रहा था, तब अंग्रेजों ने भारत को कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची थी लेकिन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से 563 रियासतों को भारत गणराज्य में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र व राज्य की सरकारें सरदार पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए कार्यरत हैं।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ औपचारिकता नहीं होना चाहिए, बल्कि हर कार्यकर्ता को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा, जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है।
विज्ञापन
कार्यशाला को सदर विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, हाटा विधायक मोहन वर्मा, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्याशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्र, प्रदीप जायसवाल, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, मदन गोविंद राव, दीपलाल भारती, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद