फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of the driver stuck in the car was taken out after three hours of effort.

Kushinagar News: तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया कार में फंसा चालक का शव

Wed, 28 Feb 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The body of the driver stuck in the car was taken out after three hours of effort.
कसया। ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार में फंसे चालक का शव पुलिस की तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। इस दौरान देवरिया-कसया मार्ग पर देर रात तक आवागमन प्रभावित रहा। चालक की पहचान पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया गांव के रूप में मंगलवार की सुबह हुई। चालक देवरिया किसी काम से गया था, लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया निवासी रज्जाक 26 कार लेकर देवरिया किसी कार्य से सोमवार को गए थे। काम निपटाने के बाद देर रात लौटते समय सिसवा महंथ चौराहे के पास रात करीब 9:30 बजे कसया की ओर से जा रहेे ट्रक आमने-सामने टक्कर हो गई। ट्रक करीब 100 मीटर तक कार को घसीटता रहा। कार चालक रज्जाक की उसी में फंसकर मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक का शव फंस गया। करीब तीन घंटे प्रयास के बाद कार में फंसे शव को निकाला और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि क्रेन की मदद से वाहन को हटाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed