{"_id":"68f92c626076f4b21a0fa10d","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-room-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147604-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Thu, 23 Oct 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 तिलक नगर में बुधवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रामकोला नगर के इस वार्ड के रहने वाले रामप्रवेश के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। लंबे समय से वह बीमार चल रहा था। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था।
वह दिवाली के त्योहार पर चंडीगढ़ से अपने घर पकड़ी बन्तीर उर्फ सौनहा वार्ड नंबर तिलक नगर, नगर पंचायत रामकोला आया था। मंगलवार रात दिलीप खाना खाकर सो गया था। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो सुबह करीब 6:30 बजे उसके पिता रामप्रवेश ने कमरे में जाकर देखा। उन्होंने पाया कि दिलीप कमरे में लगे पाइप से लटका हुआ था।
परिजनों ने दिलीप के शव को नीचे उतारा और स्थानीय थाने को सूचना दी। रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दी। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।