फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the Durga temple premises, causing outcry.

Kushinagar News: दुर्गा मंदिर परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार

Mon, 03 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the Durga temple premises, causing outcry.
मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-सोशल मीडिया  
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जवार भैसहा गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में एक युवक की लाश फंदे से लटकती मिली। जानकारी मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना की रात भोजन करने के बाद युवक कमरे में सोने चला गया था। रात को घर से कब निकला, किसी को जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन

जवार भैसहा गांव निवासी अनिल प्रसाद (35) शनिवार की रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। घर वालों ने बताया कि रात को परिवार में कोई विवाद नहीं हुआ था। घर से कब निकल गया किसी को जानकारी नहीं हुई। दुर्गा मंदिर में रस्सी के फंदे में उसका शव सुबह लटका हुआ मिला। शव का पैर जमीन पर टिका था।मृतक व उसके पति के बीच अक्सर कहासुनी हुआ करती थी। मृतक के दो बेटे आदित्य (9)व ऋषभ (6) और एक बेटी कुमारी संजना (12) है। उसकी पत्नी रागनी देवी (32) ने बताया कि उसके पति मृतक अनिल रात दिन भर उजारनाथ चौराहे रहे शाम को घर पर सामान्य रूप से भोजन कर सोने चला गया थे। कब यहां दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंचा। यह किसी को पता नही चला। प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं को ध्यान में रख कर पूछताछ कर रही है। अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed