फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a young man from Jabalpur who had come to meet his girlfriend was found in a bush

Kushinagar News: प्रेमिका से मिलने आए जबलपुर के युवक का था झाड़ी में मिला शव

Sat, 28 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man from Jabalpur who had come to meet his girlfriend was found in a bush
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में 20 दिन पहले हाईवे के किनारे झाड़ियों में हत्या कर फेंकी की लाश की पहचान पुलिस ने कर लिया है। युवक मृतक मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला युवक था। अपनी प्रेमिका के बुलाने पर वह कुशीनगर आया था।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि उसकी प्रेमिका ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई है। पुलिस घटना के करीब पहुंच चुकी है। इसका पर्दाफाश जल्द कर सकती है। लाश की पहचान करने में पुलिस का सेंट्रल पोर्टल मददगार साबित हुआ। इसी पोर्टल के माध्यम से जबलपुर पुलिस हाटा पहुंची और लाश की पहचान किया, क्योंकि जबलपुर पुलिस इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली में चकनीलकंठ बुद्ध नगर में मझना नाला पुल से दक्षिण तरफ झाडियों में छह जून को एक युवक की खून से सनी लाश मिली थी। इसके शरीर पर चाकू से वार किए गए थे और गले में चाकू फंसा था। बकरी चराने वाली महिलाओं ने लाश को देखा। सूचना पर आई पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और इसकी पहचान के लिए गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर जिले के पुलिस से भी संपर्क किया था, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

हाईवे के किनारे दुकानों में लगे सीसी टीवी फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस की ओर से संचालित सेंट्रल पोर्टल बनाया गया है, इस पर अज्ञात मिले लाश का फोटो, हुलिया और कपड़े का रंग समेत शरीर पर बने निशान को अपलोड किया जाता है। हाटा पुलिस ने लाश का डिटेल अपलोड किया तो मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस लाश का हुलिया देख हाटा कोतवाली में पहुंची और इसकी शिनाख्त परिजनों की मदद से किया। युवक नाम अजय कुमार तिवारी है। वह मझौली थाना जबलपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस हत्यारोपियों के करीब पहुंच गई है। जल्द घटना का पर्दाफाश पुलिस कर सकती है। युवक के काल डिटेल से पुलिस को पता चला कि एक युवती से वह लगातार बात किया है। उस युवती तक पुलिस पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed