फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   thana samadhan diwas

Kushinagar News: साहब पट्टीदार जोत रहे हैं खेत ... हम कब जोतेंगे

Sat, 08 Jul 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
thana samadhan diwas
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शनिवार को जिले के सभी थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों ने आए लोगों की शिकायतें सुनीं, जिसमें से कुछ का तो मौके पर ही निस्तारण हो गया। लेकिन अधिकांश लोगों को पहले की तरह ही तारीख मिल गई।
तमकुहीराज थाना परिसर में तहसीलदार नरेंद्र राम की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधन दिवस में क्षेत्र के कोईंदी निवासी उदय पटेल पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ सेवरही थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी में रहता हूं। कोईंदी में पुस्तैनी जमीन और खेत पर पट्टीदारों का कब्जा है। वे काफी पहले से हमारी जमीन जोत रहे हैं। उनसे मांगने पर वे हमें जान माल की धमकी देते हैं। इस पर तहसीलदार ने संबंधित लेखपाल और हल्का पुलिस को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिया। उनके अलावा राजस्व से जुड़े दो अन्य मामले आए। इसमें से एक का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। अहिरौली बाजार थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 12 मामले दर्ज हुए, जिसमें से एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। बरवापट्टी थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल पांच मामले दर्ज जुए, जिसमें से दो मामले निस्तारित हो सके।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 24 मामले आए। एसओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पांच मामले का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षण विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल पांच मामले आए। इसमें से एक का निस्तारण हो सका।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थाने में तमकुहीराज एसडीएम विकास चंद और सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें कुल पांच मामले दर्ज हुए, जिसमें से एक मामला निस्तारित हुआ।शेष चार मामलों को जल्द निस्तारण करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए।

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज एसडीएम व्यास नारायन उमराव की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 19 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इसमें से चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसओ अखिलेश कुमार सिंह, कानूनगो लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed