{"_id":"66ff2969124fef5e4c028907","slug":"teenager-dies-after-falling-from-bridge-into-chhoti-gandak-river-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124183-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुल से छोटी गंडक नदी में गिरकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुल से छोटी गंडक नदी में गिरकर किशोरी की मौत
Fri, 04 Oct 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज कस्बे के रामजानकी मंदिर मुहल्ले की की 15 वर्षीय किशोरी छोटी गंडक नदी के पुल से नीचे गिर गई। वहां मौजूद रहे लोगों ने शोर मचाया तो कुछ युवक नदी में कूद गए। युवकों ने किशोरी को ढूंढ़कर बाहर निकाला। इसके बाद लोगों की मदद से परिजन किशोरी को लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के रामजानकी मंदिर मुहल्ले से होकर छोटी गंडक नदी बहती है। नदी से कुछ दूरी पर राम प्रवेश यादव का भी घर है। बृहस्पतिवार को दिन के करीब 11 बजे राम प्रवेश की छोटी बेटी रेखा (15) छोटी गंडक नदी के पुल पर बैठी थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गई। छोटी गंडक नदी के किनारे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की नजर पड़ी तो वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर कुछ युवक वहां पहुंचे और किशोरी को बचाने के लिए नदी में कूद गए। अधिक पानी और तेज बहाव के चलते युवकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेज बहाव के कारण किशोरी तकरीबन एक किमी दूर बहकर चली गई। किशोरी के शरीर का आधा हिस्सा बहते हुए पानी में दिख रहा था। इसके बाद युवक किसी तरह उसके पास पहुंचे और उसे बाहर निकाल लिया। परिजन किशोरी को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
0
दो बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी रेखा :
रामप्रवेश यादव की दो बेटियों व एक बेटा में रेखा सबसे छोटी पुत्री थी। बड़ी बहन 17 वर्षीय सुधा और बड़ा बेटा 22 वर्षीय विशाल है। जिस समय रेखा नदी में डूब रही थी, उस समय रामप्रवेश व उनके पुत्र विशाल कस्बे में मजदूरी करने गए थे। मां सुनीता घर से कहीं गईं थीं। रेखा घर से बाहर क्यों निकली थी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अस्पताल में रेखा के शव को देख पिता, मां और भाई विशाल बेहोश हो गए। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। मजदूरी से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता है।