फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenage Girl Hangs Herself After Mother Stops Her from Talking on Mobile Phone

Kushinagar News: मोबाइल फोन पर बात करने से मां ने रोका तो फंदे से झूल गई किशोरी

Sat, 25 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Teenage Girl Hangs Herself After Mother Stops Her from Talking on Mobile Phone
अमृता सिंह की पोस्टमार्टम न करवाने का गुहार लगाते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव की रहने वाली कक्षा छह की छात्रा मां की डांट से नाराज होकर फांसी लगाकर बृहस्पतिवार की शाम को आत्महत्या कर ली। घर वाले झटका आने से मौत की बात पुलिस को बताई और पूरी रात दरवाजे शव को रखे रहे। सुबह दाह संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि हैंगिंग से होने की हुई।
विज्ञापन

पोखरभिंडा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ भकोल की 12 वर्षीय बेटी अमृता कक्षा छह की छात्रा थी। घर वालों के अनुसार वह मोबाइल पर अक्सर बातें लंबे समय तक करती रहती थी। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे मां मोबाइल पर बात करने से मना करते हुए डांट दी।
विज्ञापन

मां की डांट इतनी बुरी लगी कि छात्रा घर के अंदर कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वाले आनन-फानन में उसे लेकर कप्तानगंज सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव को लेकर घर चले आए। देर रात को सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने बताया कि किशोरी को झटका आता था और गिर जाती थी। इसी तरह हुआ तो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिए। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई। शुक्रवार को सुबह कही से पुलिस को छात्रा के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। सुबह पुलिस पहुंची तो अंतिम संस्कार के लिए दरवाजे पर चल रही तैयारी के बीच शव को कब्जे में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि छात्रा एक युवक से मोबाइल पर अक्सर बात करती थी, इसके पहले भी परिजन डांट चुके थे, लेकिन वह मान नहीं रही थी। वहीं परिजन कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed