{"_id":"617d9212bad0db4a5f520bb9","slug":"teduaa-kushinagar-news-gkp4148548139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: नहीं हाथ आया तेंदुआ, लगाया गया एक और पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: नहीं हाथ आया तेंदुआ, लगाया गया एक और पिंजरा
Sun, 31 Oct 2021 12:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:49 PM IST
सार
खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव की कोईली देवी बुधवार को सरेह में चारा काटने गई थीं। इसी बीच तेंदुआ ने हमला कर उन्हें मार डाला था। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए जुट गई थी।
विज्ञापन
तेंदुआ। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के महिला की जान लेने वाला तेंदुआ वन विभाग के प्रयासों के बावजूद पकड़ा नहीं जा सका है। अब वन विभाग की ओर से एक और पिंजरा लगाया गया है। एक पिंजरा पहले ही लगा है। वहीं चौथे दिन भी गांव के लोग सरेह की तरफ जाने से बचते रहे। गांव वाले अभी भी रतजगा करने को विवश हैं।
विज्ञापन
खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव की कोईली देवी बुधवार को सरेह में चारा काटने गई थीं। इसी बीच तेंदुआ ने हमला कर उन्हें मार डाला था। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए जुट गई थी। महराजगंज जनपद से पिंजरा मंगाया गया। इसे घटनास्थल के सौ मीटर दूर छोटी गंडक नाला के किनारे फिटकिरिया माई (देवी स्थान) के पास लगाया गया है।
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए को ढूंढ रहे हैं। हालांकि शनिवार को भी उसका पता नहीं लग सका। मदनपुर सुकरौली के साथ ही भेड़ीहारी, गैनही जंगल, बुढ़वा जंगल, सिसवा गोपाल, सारंगछपरा, सोहरौना, सिसवा मनिराज, बंजारीपट्टी, रामपुर गोनहा आदि गांवों के लोग भी इससे चिंतित हैं। आनंद सिंह, विनय सिंह, नंदलाल वर्मा, संतोष सिंह, रमाशंकर सिंह, चंदन वर्मा आदि ने वन विभाग व प्रशासन से तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
रेंजर खड्डा वीके यादव का कहना है कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए एक और पिंजरा मंगाया जा रहा है। पहले से ही एक पिंजरा लगाया गया है। अभी कोई सफलता नहीं मिल पाई है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।