फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Technical information on farming was provided to the farmers

Kushinagar News: किसानों को दी गई खेती की तकनीकी जानकारी

Sat, 05 Sep 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Technical information on farming was provided to the farmers
मथौली। मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र के अथरहा स्थित कृषि उपकेंद्र पर शुक्रवार को किसान गोष्ठी हुई। किसानों को अत्याधुनिक खेती के लिए तकनीकी जानकारी व संतुलित खाद के प्रयोग के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ अजीत सिंह ने धान की फसल में फंगस से होने वाले नुकसान से बचाए जाने के लिए फंगीसाइड्स व उचित कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि धान की फसल में नमी बनाए रखने और फूल व फल आने के दौरान बोरॉन, पोटैशियम और नैनो यूरिया का छिड़काव करना चाहिए। इससे पैदावार बढ़ेगी और लागत भी कम आएगी।
विज्ञापन

अभिषेक दूबे, अटल त्रिपाठी ने कृषि रसायनों के सही व संतुलित उपयोग की जानकारी साझा की। किसानों को कीट प्रबंधन के जैविक तरीकों को बताया गया। श्रीराम कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। गोष्ठी में जमुना सागर सिंह, सुरेश मौर्या, फूलबदन यादव,अरविंद पटेल, रामप्रवेश मौर्या, अजय पटेल, नंदलाल कुशवाहा, लालबचन यादव, रामप्रीत कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, धर्मराज यादव, जयप्रकाश यादव, रामजीत प्रसाद, साबिर अली, परमवीर चौधरी, सत्यपाल यादव, पवन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed