{"_id":"6afcabb80a7ada39eb042cea","slug":"technical-glitches-stall-the-pace-of-self-enumeration-people-face-inconveniencetechnical-glitches-stall-the-pace-of-self-enumeration-people-face-inconvenience-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172515-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वगणना की रफ्तार पर तकनीकी दिक्कतों का ब्रेक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वगणना की रफ्तार पर तकनीकी दिक्कतों का ब्रेक, लोग परेशान
विज्ञापन
नेटवर्क की समस्या से दो घंटे में भी नहीं हो रहा परिवार का पंजीकरण, जागरूकता के अभाव में भी लोग परेशान
स्व-जनगणना 2027 के पहले चरण में तकनीकी समस्या से जूझ रहे हैं लोग
पडरौना। स्व-जनगणना 2027 के पहले चरण में शुरू हुई स्वगणना की प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। नेटवर्क की समस्या से पंजीकरण अटक रहा है तो कहीं पोर्टल की धीमी गति और मैप पर लोकेशन चयन नहीं होने से लोग परेशान हैं। पर्याप्त जागरूकता और सही जानकारी के अभाव में भी लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण स्वगणना को लेकर उत्साहित हैं लेकिन नेटवर्क की समस्या और पोर्टल के सुचारु रूप से काम नहीं करने से उन्हें परेशानी हो रही है। पचफेड़ा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम यादव ने बताया कि पंजीकरण के बाद गांव और जिले का कॉलम आसानी से भर जा रहा है लेकिन मैप पर लोकेशन का सही चयन नहीं हो पा रहा है। दो घंटे से अधिक समय तक प्रयास करने के बाद भी फॉर्म आगे नहीं बढ़ सका।
पिपरा वर सिवान के नागेंद्र मोहन ने बताया कि सबसे अधिक दिक्कत लोकेशन सेट करने में आ रही है। काफी प्रयास के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं, सुकरौली क्षेत्र में जागरूकता के अभाव में लोग स्वगणना की प्रक्रिया को लेकर असमंजस में हैं।
विज्ञापन
परसिया गांव के विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि अभियान शुरू होने से पहले ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए जाने चाहिए थे। क्षेत्र के संतोष शर्मा ने बताया कि योजना अच्छी है लेकिन इसकी प्रक्रिया सरल भाषा में समझाने की जरूरत है। रमेश गुप्ता का कहना है कि कई लोग ऑनलाइन प्रक्रिया से परिचित नहीं हैं। ऐसे में गांवों में सहायता केंद्र और प्रशिक्षित कर्मचारियों की व्यवस्था होनी चाहिए।
जौरा बाजार क्षेत्र में पोर्टल की धीमी गति से जनगणना कर्मी भी परेशान हैं। मंगलवार को विद्यालय में स्वगणना का प्रयास करने पर एक परिवार की जानकारी भरने में 10 से 15 मिनट लग रहे थे। पोर्टल की धीमी गति के कारण कर्मचारी देर शाम तक प्रक्रिया पूरी करने में जुटे रहे। एक कर्मचारी ने बताया कि यदि पोर्टल इसी गति से चलता रहा तो एक परिवार की स्वगणना में काफी समय लग सकता है।
वर्जन
ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या हो सकती है। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी कराया गया है। समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।
पवन कुमार, एडीएम