{"_id":"676da78dd1eda35f5b0adfa7","slug":"tamkuhis-team-reached-the-final-after-defeating-ppganj-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129111-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पीपीगंज को पराजित कर फाइनल में पहुंची तमकुही की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पीपीगंज को पराजित कर फाइनल में पहुंची तमकुही की टीम
Fri, 27 Dec 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। नेहरू इंटर काॅलेज के खेल परिसर में बृहस्पतिवार को बाबूराम शहीद एवं स्वर्गीय अनिरुद्ध शुक्ला की स्मृति में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला गया। इसमें तमकुहीराज की टीम ने पीपीगंज को हराकर फाइनल में जगह बना ली।
मुख्य अतिथि राजा जायसवाल और विशिष्ट अतिथि प्रवीण गुंजन ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद आमने-सामने हुई दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर दर्शकों को लुभा दिया। मध्यांतर तक दोनों में से कोई टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इसके बाद तमकुहीराज की टीम के खिलाड़ी लगातार दो गोल मारकर 2-0 से बढ़त बना ली। तमकुहीराज की टीम ने यह बढ़त अंत तक बनाए रखा, जिससे अंत में विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता मंच का संचालन बजरंगी यादव पहलवान ने किया।
इस दौरान शैलेंद्र दत्त शुक्ल, इकबाल अंसारी, ज्ञानेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।