फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sugarcane laden tractor-trolley seized, two drivers caught

Kushinagar News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज दो चालक पकड़े गए

Sat, 25 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden tractor-trolley seized, two drivers caught
पडरौना/तमकुहीरोड। गन्ना विभाग सेवरही व चीनी मिल की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात यूपी से बिहार जा रहे गन्ना लदे आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्राॅली पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

टीम ने यूपी-बिहार सीमा पर गन्ना लदे इन ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को सीज कर पुलिस को सौंप दिया। इस कार्रवाई में दो चालक पकड़े गए, जबकि कार्रवाई के दौरान बाकी ट्रैक्टर चालक मौका पाकर वहां से भाग गए। जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी के निर्देश पर गन्ने की अवैध खरीद कर बिहार में बेचने वाले गन्ना माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसके बाद से ही टीम लगातार कार्रवाई अभियान में जुटी है। बृहस्पतिवार को रात करीब 11 बजे गन्ना विकास समिति सेवरही के सचिव हरीशचंद्र चौधरी, चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक रामवीर सिंह, गन्ना प्रबंधक पीएन शाही, कारखाना प्रबंधक यशवंत सिंह बघेल आदि ने बिहार बाॅर्डर पर बहादुर पुलिस चौकी के पास जांच कर रहे थे। उसी दौरान 12 से 15 गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली यूपी से बिहार जाते मिले। उन्हें रोककर पूछताछ की तो पता चला कि ट्राॅलियों पर लदा गन्ना यूपी से खरीद कर बिहार जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर बहादुरपुर चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed