{"_id":"6aaef46b1794bb15ac03a68a","slug":"gangster-with-a-25000-bounty-nabbed-by-police-after-three-years-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-168348-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर तीन साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर तीन साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
कसया। पुलिस ने शनिवार को तीन वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को कुशीनगर विशुनपुर कट के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
कसया पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त विशुनपुर कट के आसपास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राकेश राम (47) निवासी मतयां, थाना कुचायकोट, जिला गोपालगंज, बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
राकेश राम के खिलाफ कसया थाने में वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, वह तीन वर्ष से अधिक समय से इस मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद