{"_id":"6aaef369826e98d53304f274","slug":"students-showcased-their-talent-in-speech-and-painting-competitions-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168310-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाषण और पेंटिंग में प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाषण और पेंटिंग में प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 20 Sep 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कॉलेजों में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन ब्लॉक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
शनिवार को उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, पंचायत इंटर कॉलेज बोदरवार, कृषक इंटर कॉलेज मल्लूडीह, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, छितौनी इंटर कॉलेज छितौनी में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं रंगों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और समसामयिक विषयों को कागज पर उकेर रहे हैं। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थी दिए गए विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है। कॉलेज स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अगले चरण में ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजौली के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के बीच फिर प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।