{"_id":"6aaef3c644907d0d1000b5dc","slug":"main-highway-lane-closed-no-safety-measures-in-place-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-168336-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे की मुख्य लेन बंद, सुरक्षा के इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे की मुख्य लेन बंद, सुरक्षा के इंतजाम नहीं
विज्ञापन
हाटा। कस्बे में आए दिन लग रहे जाम के बीच हाईवे पर यातायात व्यवस्था को लेकर विभागीय इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। अंडरपास निर्माण के दौरान सर्विस लेन का काम पूरा हुए बिना हाईवे की मुख्य लेन बंद कर दी गई।
इसके बाद कोतवाली चौक पर पुल निर्माण के चलते हाईवे से सर्विस लेन की कनेक्टिविटी बंद कर दी गई। बागनाथ चौराहे पर भी ऐसी ही स्थिति है। अब लोगों की सुविधा के लिए हाईवे पर दो-तीन स्थानों पर नए कट बनाए गए हैं लेकिन न तो कोई संकेतक लगाया गया है और न ही कर्मचारी की तैनाती की गई है।
हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रहे वाहन चालकों को अचानक इन कटों से मुड़ना पड़ता है। सर्विस लेन से आने वाले वाहन भी इसी दौरान हाईवे पर पहुंचते हैं। ऐसे में टक्कर का खतरा बना रहता है। शनिवार को चौराचौरा निवासी उमेश कुमार बाइक से जाते समय बागनाथ चौराहे से पहले बने कट पर ऑटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को हाटा निवासी शमशाद कार से गोरखपुर जा रहे थे। कोतवाली चौक से पहले उनकी कार लग्जरी बस की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक इन अस्थायी कटों पर रात-दिन कर्मचारी तैनात किए जाएं और पर्याप्त रोशनी व स्पष्ट संकेतक लगाए जाएं।