{"_id":"6537eaaa90af93fb3a087c33","slug":"stirred-by-the-death-of-two-children-due-to-fever-in-the-same-village-within-18-hours-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: 18 घंटे के अंदर एक ही गांव में बुखार से दो बच्चों की मौत से हड़कंप, जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: 18 घंटे के अंदर एक ही गांव में बुखार से दो बच्चों की मौत से हड़कंप, जांच करने पहुंची टीम
Tue, 24 Oct 2023 09:35 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Oct 2023 09:35 PM IST
सार
विशुनपुरा ब्लॉक के बहोरा रामनगर में अचानक से दो मासूमों की मौत हो गई। इन दोनों मासूमों का गोरखपुर के मेडिकल कालेज से ईलाज चल रहा था। गांव के शैलेष पांडेय का 1 माह 2 दिन का मासूम बच्चा अनुभव एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद दो दिनों से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज हो रहा था, जहां सोमवार की शाम चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम सभा बहोरा रामनगर में एक ही गांव के दो मासूमों की मौत से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार इन दोनों मौत को क्रोनिक इन्फेक्शन होने का कारण बता रहे हैं। जानकारी के बाद मंगलवार को सीएमओ डॉक्टर सुरेश पटारिया और सीएचसी विशुनपुरा की टीम भी गांव में पहुंची। गांव में घर-घर घूम जांच और दवा वितरण कराया जा रहा है। 41 लोगों की जांच हुई जिसमें किसी में डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए।
बता दें कि विशुनपुरा ब्लॉक के बहोरा रामनगर में अचानक से दो मासूमों की मौत हो गई। इन दोनों मासूमों का गोरखपुर के मेडिकल कालेज से ईलाज चल रहा था। गांव के शैलेष पांडेय का 1 माह 2 दिन का मासूम बच्चा अनुभव एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद दो दिनों से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज हो रहा था, जहां सोमवार की शाम चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि विशुनपुरा ब्लॉक के बहोरा रामनगर में अचानक से दो मासूमों की मौत हो गई। इन दोनों मासूमों का गोरखपुर के मेडिकल कालेज से ईलाज चल रहा था। गांव के शैलेष पांडेय का 1 माह 2 दिन का मासूम बच्चा अनुभव एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद दो दिनों से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज हो रहा था, जहां सोमवार की शाम चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वही अपने मायके में रहकर इलाज करा रही डारू चौहान की लड़की का लड़का सात महीने का अंश की भी मौत घर पर ही मंगलवार की सुबह हो गई। अंश भी बुखार से पीड़ित था और जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालय से इलाज हो रहा था।
विज्ञापन
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम इन दोनों मौत को क्रोनिक इन्फेक्शन बता रही है। दो मासूमों की मौत के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है। टीम में क्षेत्र सीएचसी के डाक्टर, एएनएम क्षेत्र की सभी आशा संगिनी सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर जिशान अलीम ने बताया की दोनो की मौत क्रोनिक इन्फेक्शन से हुई है।