फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   step brother killed sister

Kushinagar News: सौतेले भाई ने धारदार हथियार से वार कर बहन की हत्या की

Wed, 19 Jul 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
step brother killed sister
माघी विशुनपुरा निवासी अंशिका की फाइल फोटो, जिसकी सौतेले भाई ने धारदार हथियार से गले पर प्रहार क
रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के माघी विशुनपुरा गांव की घटना
विज्ञापन

संपत्ति के विवाद में बताई जा रही हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के माघी विशुनपुरा गांव में बुधवार की देर शाम एक व्यक्ति ने 22 वर्षीय सौतेली बहन की धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद वह परिवार सहित घर छोड़कर भाग गया। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। हत्या का कारण संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि माघी विशुनपुरा गांव के निवासी रामगति यादव ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से 48 वर्षीय योगेंद्र यादव है। उसके तीन बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। दोनों पत्नियों के परिवार के लोग इसी गांव में रहते हैं। रामगति की दूसरी पत्नी की बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल में रहती है। छोटी बेटी अंशिका थी। रामगति यादव की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि अंशिका बुधवार की देर शाम किसी की स्कूटी से घर आ रही थी। गांव में आते समय योगेंद्र ने किसी धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर हत्या कर दी। बचाव करते समय युवती के हाथ में भी चोट आई। घटना के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ घर छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जमीन के विवाद में सौतेले भाई ने बहन की हत्या की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed