{"_id":"6aaaf48fbb7854ae9f0b3474","slug":"mps-and-mlas-visited-villages-held-a-meeting-and-listened-to-problems-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-168105-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांवों में पहुंचे सांसद-विधायक, चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांवों में पहुंचे सांसद-विधायक, चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
चौपाल को संबोधित करते सांसद विजय कुमार दुबे,स्रोत आयोजक
पड़रौना। कुबेरस्थान बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में बुधवार को कुबेरस्थान मंडल की ओर से आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दूबे ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली कटौती, राजस्व, पेंशन, आवास, सड़क सहित विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा।
सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य जनता की समस्याओं को मौके पर सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित कराना है।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई करें, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े।
विज्ञापन
कुबेरस्थान क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या प्रमुखता से सामने आई। इस पर सांसद ने मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या की जानकारी लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, वरिष्ठ भाजपा नेता बंका सिंह पटेल, दिनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अरुण शर्मा, दीपक पांडेय, डॉ. रामाधार राजभर, रामानुज मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, प्रवीण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
सपहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखंड कसया के ग्राम मैनपुर के छह टोलों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विधायक श्री पाठक सुबह मैनपुर के खदही चौराहे पर पहुंचे। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।