फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   State Vice President of Youth Congress Mohammad Tariq laid to rest

Kushinagar News: यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तारिक किए गए सुपुर्दे खाक

Mon, 19 Aug 2024 06:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
State Vice President of Youth Congress Mohammad Tariq laid to rest
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक के टोला धुसवा निवासी यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तारिक (25) की 7 अगस्त को दुबई में समुद्र में नहाते समय मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर 17 अगस्त को देर रात घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मचा गया। देर रात पिपरा कनक गांव के कब्रिस्थान में उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तारिक दुबई घूमने गए थे। वहां उनके कई मित्र व्यवसायी हैं, जिन्होंने उन्हें आमंत्रित किया था। 7 अगस्त को समुद्र में नहाने के दौरान उनका आक्सीजन लेबल गिरने लगा। समुद्र में नाक में लगे आक्सीजन उपकरण को उन्होंने ठीक करने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान उनकी सांस फूलने लगी। गोताखोरी नियंत्रण करने वाले कंपनी के कर्मचारियों व मित्रों ने उन्हें हास्पिटल पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनका शव को 17 अगस्त की देर रात पिपरा कनक के धुसवा पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान तमकुही के पूर्व विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, छात्र नेता वकार अशरफ उर्फ शब्बू, जिला पंचायत प्रतिनिधि राजन शुक्ला, जिला पंचायत प्रतिनिधि इरफान अहमद, ग्राम प्रधान मजीबुल होदा, उमर उर्फ सद्दाम, क्यूम सिद्दीकी, इब्राहिम सिद्दीकी, पूर्व प्रधान अब्बास अली, एडवोकेट मनीर आलम, अजिजुरहमान, डा नसीम अख्तर, अजहर अली, हिदयतुल्लाह सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed