फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sports, debate and essay competitions will be held in secondary schools.

Kushinagar News: माध्यमिक विद्यालयों में होंगी खेलकूद, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं

Sun, 05 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sports, debate and essay competitions will be held in secondary schools.
पडरौना। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए राजकीय विद्यालयों में अब खेलकूद, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता के अलावा धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव भी मनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने प्रति विद्यालय 15 हजार रुपये का बजट आंवटित किया है। यह बजट जल्द ही विद्यालयों के खातों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित 22 विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिए खेलकूद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिताओं के साथ इस बार वार्षिकोत्सव की भी धूम रहेगी। पहली बार वार्षिकोत्सव मनाने के लिए बजट दिया गया है। इससे पहले वार्षिकोत्सव मनाने के कोई निर्देश नहीं थे। इस बार इसे वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का दमदार तरीके से प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को एक मंच दिया जाएगा। इस वार्षिकोत्सव में खेल प्रतियोगिता के अलावा वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शासन की तरफ से बजट मिलते ही विद्यालयवार भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समन्वयक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि वार्षिकोत्सव में विद्यालय में होने वाले खेलकूद समेत अन्य सभी शैक्षणिक गतिविधियां सामने आएंगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों को बुलाकर विद्यार्थियों को सम्मानित भी कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी अतिथि के तौर पर बुलाया जाएगा, ताकि वे राजकीय विद्यालयों में बदली व्यवस्था से परिचित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed