फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Special trains declared useful, demand for regular operation

Kushinagar News: स्पेशल ट्रेनों को बताया उपयोगी, नियमित संचालन की मांग

Sat, 30 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Special trains declared useful, demand for regular operation
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चार फेरा के लिए मंजूर हुई गोमतीनगर-छपरा होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार को अंतिम फेरा पूरा कर बंद हो गई। इस रूट पर होली स्पेशल के रूप में संचालित दो अन्य ट्रेनें भी निर्धारित फेरा पूरा कर बंद हो जाएंगी। यात्रियों ने इस ट्रेन को उपयोगी बताते हुए इसे नियमित रूप से संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन

होली पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चार फेरो के लिए गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस, दो फेरों के लिए छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस और एक फेरा के लिए छपरा-सिकंदराबाद समेत तीन होली स्पेशल ट्रेनों चलाने की मंजूरी दी थी। इसमें से गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन चार फेरा पूरा कर 28 मार्च को बंद हो गई है। शेष स्पेशल ट्रेन भी अपनी निर्धारित फेरा पूरा कर बंद हो जाएंगी। यात्रियों का कहना है कि होली स्पेशल के रूप में संचालित तमकुहीरोड, पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज यात्रियों को सहूलियत हुई है। इसका संचालन समय सारिणी के लिहाज से काफी उपयोगी रहा है। यदि इस ट्रेन का संचालन नियमित रूप से जारी रहे तो क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करने में सहूलियत होगी। क्षेत्र के अशोक वर्मा, विजय मोदनवाल, प्रभात मिश्र, राहुल सोनी, संजय राय, धनेश यादव आदि ने रेल प्रशासन से यात्री हित में इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन नियमित करने की मांग की है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि किसी भी ट्रेन के संचालन का निर्णय रेलवे बोर्ड की तरफ से लिया जाता है। लोगों की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। उनकी तरफ से मिले निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed