फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sometimes look here sir

Kushinagar News: सफाई ध्वस्त, नालियां चोक, कभी इधर भी नजर दौड़ाइए साहब

Sat, 22 Apr 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
sometimes look here sir
शहर के कई मोहल्लों में मच्छर पनप रहे हैं, एंटी लार्वा का नहीं होता छिड़काव
विज्ञापन

मच्छर जनित रोगों के फैलने की आशंका से परेशान हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के नेहरू नगर, मेन बाजार उत्तरी सहित अन्य कई वार्ड ऐसे हैं, जहां नियमित सफाई नहीं होती है। नालियां बजबजा रही हैं। मच्छर पनप रहे हैं। कहीं-कहीं घास उग आई हैं। नगर पालिका के कर्मचारी वहां सफाई करने नहीं जाते हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं होता। दिन ढलते ही मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। सबसे दयनीय हालत तो विस्तारित क्षेत्रों में है। सफाईकर्मियों की कमी की दुहाई देकर सफाई नहीं कराई जा रही है, जबकि कोरोना संक्रमित मरीज भी मिलने लगे हैं।
तीन दिनों के भीतर चार लोग संक्रमित मिल चुके हैं। शहर के इन हिस्सों में रहने वालों ने नगरपालिका एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। पडरौना शहर में 25 वार्ड हैं। इसकी जनसंख्या 1,30,000 है। नगर पालिका सूत्रों के अनुसार शहर के इन वार्डों में सफाई के लिए करीब 250 सफाईकर्मी हैं, लेकिन इनमें से 50 सफाईकर्मी चालक और जलकल में काम करते हैं। संख्या के अनुसार 100 सफाईकर्मी कम हैं।
विज्ञापन

शहर के नेहरू नगर और मेन बाजार उत्तरी में पांच हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। यहां के लोग बताते हैं कि तीन महीने से सफाईकर्मी दिखे ही नहीं है। एक वर्ष में दो से तीन बार दिख जाते हैं। वे मनमानी तरीके से सफाई करके चल देते हैं। नेहरू नगर स्थित सोनारी गली के लोगों से पूछा गया कि यहां छिड़काव कब हुआ है, इस पर वार्ड में एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। बोले शहर के वार्डों में छिड़काव भी होता है क्या?।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वार्ड की निवासी वृंदा, चंदन मोदनवाल आदि ने बताया कि कम से कम नाली की सफाई ही नियमित हो जाए। एक वर्ष में दो से तीन बार सफाईकर्मी दिखते हैं। नगर पालिका में शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। संबंधित अधिकारी कहते हैं कि वार्ड में जाइए। कल से सफाईकर्मी पहुंच जाएंगे, लेकिन वह नहीं आते हैं।
...
हैंडपंप व जलकल की टोटी भी खराब
इस वार्ड में 10 से अधिक हैंडपंप लगे हैं। उनमें अधिकतर खराब हैं। इनकी मरम्मत वर्षों से नहीं हुई है। कुछ हैंडपंप पर चबूतरा तक नहीं है। लोगों का कहना है कि गर्मी का समय चल रहा है। इसकी मरम्मत हो जाती तो लोग यहां पानी पीते। मलीन बस्ती में पेयजल के लिए लगी टोटी भी खराब है।
...
सड़क के किनारे लगा रहता है गंदगी का अंबार
नेहरू नगर स्थित मेन बाजार में सड़क के किनारे गंदगी का अंबार लगा रहता है। इससे लोगों को बीमारी होने की आशंका बनी रहती है। लोग बताते हैं कि कोरोना महामारी के समय से ही बीमारी का भय बना रहता है। इस समय फिर कोरोना संक्रमण फैलने की सूचना मिलने लगी है। इसके लिए कई बार ईओ से लिखित शिकायत की गई, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। फोन करने पर गंदगी का नाम लेते ही वह मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देते हैं।
...
पेयजल हीं नहीं, जर्जर तारों का भी है जंजाल
इस वार्ड में जर्जर तारों का जंजाल है। अभिषेक, राहुल, पुनीत, रानू, मुन्ना आदि ने बताया कि वार्ड में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। गर्मी के समय में आए दिन फाल्ट होता रहता है। इसके लिए भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
...
क्षतिग्रस्त नाली की नहीं हुई मरम्मत
नेहरू नगर सहित शहर के अन्य वार्डों में कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसमें कई लोग घायल हो चुके हैं। राजेश ने बताया कि चार दिन पूर्व नाली टूटने के कारण अनियंत्रित होकर बाइकसवार दो लोग गिर गए, जिससे घायल हो गए। उपचार कराने के बाद ईओ से शिकायत की तो वह मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए। कई स्थानों पर सफाई नहीं होने से घास उग गई है।

..
कहने को केवल शहर में रहते हैं, लेकिन यहां सुविधाएं गांव से भी बदतर हैं। यहां सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। शिकायत करने पर ईओ मोबाइल फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देते हैं।
हनुमान गुप्ता, नेहरू नगर सोनारी गली
...
नालियां जाम हो गई हैं। इससे बीमारी होने की आशंका बनी रहती है। सफाईकर्मी तीन से चार महीने में कभी-कभार आ जाते हैं।
बरकत अली, मेन बाजार
...
इस वार्ड की नालियों में एंटी लार्वा का कभी छिड़काव नहीं हुआ। इससे मच्छर पनपते रहते हैं। कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कई लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं।
शंभू गुप्ता, मेन बाजार
...
जर्जर तारों से बिजली की आपूर्ति होती है। गर्मी के मौसम में आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती है। किसी-किसी दिन तारों से चिंगारी भी निकलती है। इससे आग लगने की आशंका बनी रहती है।

दीनानाथ केसरवानी, मेन बाजार उत्तरी
...
कोट
शहर के इन वार्डों में नालियों की सफाई न होने और अन्य समस्याओं की जानकारी हुई है। इसके लिए विशेष टीम बनाकर रविवार को भेजा जाएगा। बिजली और पेयजल समस्या दूर कराने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा जाएगा।
संतराम सरोज, ईओ, पडरौना नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed