फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sloganeering against government lawyers

Kushinagar News: शासकीय अधिवक्ताओं के विरुद्ध नारेबाजी

Fri, 06 Feb 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering against government lawyers
प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
पडरौना। जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को शासकीय अधिवक्ताओं के विरुद्ध नारेबाजी व विरोध जताते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां डीएम की गैर मौजूदगी में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि जिला एवं सत्र न्यायालय के विभिन्न न्यायालयों में तैनात शासकीय अधिवक्ता खुलेआम कार्यों के लिए धन उगाही कर रहे हैं। नाराज अधिवक्ता तैनात शासकीय अधिवक्ताओं की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व जिला महामंत्री नागेंद्र पति त्रिपाठी की अगुवाई में बृहस्पतिवार दोपहर बाद अधिवक्ताओं का हुजूम शासकीय अधिवक्ताओं के खिलाफ विरोध जताते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा और वहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में तैनात शासकीय अधिवक्ताओं के भ्रष्टाचार की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप हे कि जिला न्यायालय में तैनात शासकीय अधिवक्ता गवाही, कार्यवाही, होस्टाइल के लिए गवाहों व अधिवक्ताओं से रुपये की मांग करते हैं। मनमर्जी रुपये नहीं मिलने पर कोई न कोई दांवपेंच में फंसाकर पत्रावलियों के निस्तारण को लंबित करते हैं। इसको लेकर एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में रोष का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed