फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Skin-related ailments have increased due to the change in weather.

Kushinagar News: मौसम में बदलाव से त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ीं

Mon, 28 Sep 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Skin-related ailments have increased due to the change in weather.
पैकौली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर  मरीजों का इलाज करते डां. उत्तम जायसवाल ।संवाद
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 1,717 मरीजों का उपचार कर उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गईं। डॉक्टरों ने मरीजों को बदलते मौसम से बचाव के लिए परामर्श भी दिया। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न बीमारियों के मरीज पहुंचे। सांस के 114, पेट के 175 और शुगर के 184 मरीज शामिल थे। त्वचा संबंधी 286 और टीबी के संभावित 15 मरीजों का भी उपचार हुआ। खून की कमी के 3 और हाइपरटेंशन के 136 मरीजों की जांच की गई। सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वाले 499 मरीजों ने भी मेले का लाभ उठाया।
विज्ञापन

कुल 68 डॉक्टरों और 214 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच की। उन्होंने शुगर, रक्तचाप और खून आदि की जांच कर दवाएं उपलब्ध कराईं। बदलते मौसम में सांस, हृदय और हाइपरटेंशन के मरीजों को विशेष सलाह दी गई। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में रविवार को मेला लगा। डॉ. संजय कुमार की देखरेख में 34 मरीजों का उपचार कर मुफ्त दवाएं दी गईं। मेले में त्वचा, जुकाम-खांसी, बुखार और पेट दर्द के मरीज अधिक रहे। एलटी जमील अहमद, रामजी कुशवाहा, सलोनी श्रीवास्तव सहित अन्य स्टाफ वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैकौली में भी रविवार को 32 मरीजों का उपचार हुआ। संजू, रामजस, अंशिका, शांति, आदित्य, कुंती देवी, श्वेता मिश्रा, बबीता देवी और शुभम सहित कई लोगों ने मेले का लाभ उठाया। चिकित्साधिकारी डॉ. उत्तम जायसवाल, यशवंत चौहान, धर्मपाल सिंह और स्टाफ भी उपस्थित थे। रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, लवकुश पश्चिम पट्टी और जौरा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले लगे। इन केंद्रों पर कुल 70 मरीजों का उपचार किया गया। जौरा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. नेहा मिश्रा और डॉ. पूनम गुप्ता ने मरीजों की जांच की।

उन्होंने मरीजों को आवश्यक दवाएं भी दीं। एलटी राहुल सिंह, एसएलटी रामअशीष उपाध्याय, रुद्र प्रताप सिंह, अनीता मौर्या, मकबूल अहमद, सुभाष गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सत्यार्थी और संगीता देवी सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।
न

पैकौली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर  मरीजों का इलाज करते डां. उत्तम जायसवाल ।संवाद

पैकौली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर  मरीजों का इलाज करते डां. उत्तम जायसवाल ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed