फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Silence spreading in Mahua Khurd village

महुअवा खुर्द गांव में पसरा रहा सन्नाटा

Mon, 28 Jun 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Silence spreading in Mahua Khurd village
महुअवा खुर्द गांव में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

फाजिलनगर (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव महुअवा खुर्द गांव के कर्मा टोला में चुनावी रंजिश में एक युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी की तहरीर पर चार नामजद और 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को घटना के दूसरे दिन इस गांव में सन्नाटा छाया रहा। सीओ संदीप वर्मा ने गांव का दौरा किया। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
महुअवा खुर्द गांव के कर्मा टोला निवासी प्रदीप सिंह और मुर्तुजा अंसारी के बीच पंचायत चुनाव के दौरान कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उसी बात को लेकर रविवार शाम गांव के ही चौराहे पर दाढ़ी-बाल बनवाकर जैसे ही प्रदीप सिंह घर के लिए निकले, बगल की चाय की दुकान में पहले से घात लगाकर बैठे चार युवकों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी। यह देख गांव के लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी मुर्तुजा अंसारी को पकड़ लिया था, जबकि अन्य भाग निकले थे।
विज्ञापन

मामला दो वर्गों के बीच का होने के चलते गांव में तनाव बढ़ता देख पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे सीओ सदर संदीप वर्मा गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान घायल युवक की पत्नी बबिता से पूछताछ की। बबिता ने बताया कि घटना के एक दिन पहले बीट के सिपाही बीके सिंह को तहरीर दी थी। उसे संज्ञान लेते हुए सीओ ने तत्काल बीट के सिपाही से इस बारे में जानकारी ली। सीओ ने कहा कि आरोपी किसी भी हाल में नहीं बचेंगे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है, फिर भी एहतियातन वहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed