{"_id":"656b852ad83c9deee802357e","slug":"shaheed-major-cricket-competition-from-16th-preparations-intensified-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8698-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शहीद मेजर क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शहीद मेजर क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से, तैयारियां तेज
Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। प्रतिवर्ष दिसंबर माह में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 17वीं शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए फाजिलनगर इंटर कॉलेज में धावक-धाविकाओं का अभ्यास शुरू हो गया है। वहीं, क्रिकेट की पिच बनाने में क्यूरेटर भी दिन रात लग गए हैं। धावकों को मास्टर ट्रेनर की तरफ से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सफलता के लिए युवक स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं। इस वर्ष फाजिलनगर स्थित राजमालती स्टेडियम में 16 दिसंबर से शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है।
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मशाल प्रज्वलित कर लख़नऊ से धावक भेलया शहीद चौक से होते हुए इंटर कॉलेज के राजमालती स्टेडियम में पहुचेंगे। वहां अमर जवान ज्योति प्रज्वलित होगा। इसमें रणजी व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं। विभिन्न राज्यों की टीमें शिरकत करती हैं। शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी संस्थान के संरक्षक अजय त्रिपाठी ने बताया कि 17 वर्ष पूर्व भेलया चंद्रौटा के अमिय त्रिपाठी की स्मृति में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय, अंडर-19 व रणजी खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं। इस क्रिकेट प्रतियोगिता पर बीसीसीआई की भी नजर होती है। इसमें बीसीसीआई पैनल के अंपायर और उनके अनुरूप पिच तैयार की जाती है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई के सदस्य आगे प्रमोट भी करते हैं। यहां पर पूर्व में भारतीय खेल से जुड़े महान हस्तियां आ चुकी हैं। शत्रुमर्दन प्रताप शाही, राजन शुक्ला, विनीत बंटी, प्रदीप सिंह, गिरीश चंद पांडेय, मजीबुल्लाह रही, पंकज ओझा, अजय निगम, विशाल पांडेय, मोनू इराकी, रविंद्र सिंह आदि सदस्य तैयारी में लगे हैं। बाउंड्री वॉल के पास दर्शक दीर्घा, थर्ड अंपायर, साइड स्क्रीन, स्कोर बोर्ड आदि की व्यवस्था की जा रही है।
00
कई बड़े खिलाड़ी भी यहां आ चुके हैं
फाजिलनगर के राजमालती स्टेडियम में शुरु से भारतीय खेल के महानतम खिलाड़ियों का जमावड़ा रहा है। इस मैदान पर 2008 में क्रिकेट खिलाड़ी आरपी सिंह, 2009 में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष) व आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला, 2010 में निशानेबाज ओलंपिक विजेता व पूर्व खेल राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, 2011 में लोकप्रिय बैडमिंटन ओलंपिक विजेता साइना नेहवाल, 2012 में भारत की उड़नपरी पीटी उषा, 2013 मेजर जनरल जीएस सरगिल, 2014 में भारतीय एथलीट शाइनी कुरिसिंगल विल्सन, 2014 में महिला डिस्कस थ्रोवर खिलाड़ी सीमा पुनिया, 2015 में भारतीय एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज, 2016 में ओलंपिक खिलाड़ी अर्जुन व पद्मश्री विजेता सुधा सिंह व भारत के इकलौते चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव, 2017 में भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी महतो, 2018 में भारतीय क्रिकेट में स्विंग के जादूगर प्रवीण कुमार, 2019 में अर्जुन पुरस्कार विजेता व हॉकी खिलाड़ी एसबी सुनील आकर एक छोटे से कस्बे में बड़े संदेश दे चुके हैं। पिछले वर्ष पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय आए थे। यहां बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का आना दर्शाता है कि यह टूर्नामेंट किस स्तर का है।
विज्ञापन
00
प्रतिवर्ष कुछ नया करने की चाहत आयोजन समिति की होती है। पिच 22 गज की होती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पिच क्यूरेटर बनाते हैं। थर्ड अंपायर के लिए कैमरा व्यू, साइड स्क्रीन और लाइव स्ट्रीमिंग का भी प्रयास किया गया है। अंपायर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पैनल के होते है, जिसमें तीन अंपायर के अलावा स्कोरर भी होते हैं। इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का लाइव स्कोर cric heroes एप पर लाइव स्ट्रीमिंग स्मैट इंडिया पर देख सकते हैं। -अजय त्रिपाठी, हॉकी उपाध्यक्ष व संरक्षक शहीद मेजर स्मारक संस्थान।