फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Self-defense training will be provided to girl students

Kushinagar News: छात्राओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Sun, 08 Jun 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Self-defense training will be provided to girl students
पडरौना। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत जिले के राजकीय विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी प्रशिक्षक बालिकाओं को तीन माह का प्रशिक्षण देंगे। 30 जून तक प्रशिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। इसके लिए विभाग की तरफ से कार्रवाई तेज कर दी गई है। जिला समन्वयक माध्यमिक विष्णुप्रभाकर पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षक के रूप में यथासंभव महिला प्रशिक्षित का ही चयन किया जाएगा। महिला प्रशिक्षक नहीं मिलने की स्थिति में ही पुरुष प्रशिक्षक का चयन किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए महिला व्यायाम शिक्षिका के विद्यालय में कार्यरत नहीं होने की दशा में खेल में रुचि रखने वाली अन्य महिला शिक्षक को नोडल नामित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण एक जीवन कौशल है, जो बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करने उनको अपने परिवेश के बारे में जागरूक होने एवं किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचाव के लिए तैयार रहने में मदद करता है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया के कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण में उपलब्ध स्थानीय संसाधन पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लचर, कंघा, मोबाइल फोन, ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लेड और सैनिटाइजर का प्रयोग करके आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed