फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scouting instills discipline, patriotism, and a spirit of service.

Kushinagar News: अनुशासन, देश प्रेम और सेवा का भाव जगाता है स्काउट

Mon, 27 Apr 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Scouting instills discipline, patriotism, and a spirit of service.
भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते बीएसए राम जियावन मौर्या।स्रोत-सोश
पडरौना। स्काउटिंग-गाइडिंग कार्यक्रम के तहत कुशीनगर के राहुल शिशु शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट-गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर एवं एक दिवसीय बिग्नर्स शिविर का रविवार को जिला आयुक्त स्काउट ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग से बच्चों में अनुशासन, देशप्रेम और सेवा भाव का विकास होता है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक है। जिला स्काउट मास्टर एवं सहायक जिला सचिव नीरज बंका ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास के साथ समूह में कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला आदि ने संबोधित किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मार्च पास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक उपचार, टेंट निर्माण, गांठ बंधन, अस्थायी पुल निर्माण, कमांडो ब्रिज व मंकी ब्रिज जैसे कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्काउट-गाइड को टोलियों में बांटकर टेंट निर्माण का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। शिविर का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त इजहारुल खान ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाध्यापक आदित्य सिंह, निवेदिता श्रीवास्तव, एनपी सिंह, देवेंद्र गोंड, जेपी रावत, डेविड, रईस, अंजुम आरा, राकेश मणि, अमिताभ त्रिपाठी, हरेंद्र चौरसिया, महेश कुमार, राहुल पांडेय, कृष्ण कुमार, धनंजय मणि, अनिल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed