{"_id":"9e57f1c0adb7df28bfb323136f1dade1","slug":"school-children-road-blockades-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने सड़क जाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने सड़क जाम की
kushinagar beauro
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गोडरिया के बच्चे शुक्रवार को दोपहर में दुदही-पडरौना मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों का आरोप था कि कोटेदार समय से राशन नहीं देते हैं।
इससे विद्यालय में मिड-डे मील बनाने में परेशानी आ रही है। कुछ देर बाद प्रधानाध्यापक और कोटेदार के समझाने पर विद्यार्थियों ने जाम समाप्त किया। प्राथमिक विद्यालय गोडरिया में कई दिनों से मिड-डे मील नहीं बन रहा था। बताया जा रहा है कि कोटेदार विद्यालय को राशन मुहैया नहीं करा रहे थे।
कुछ दिनों तक अध्यापक दुकान से राशन खरीद कर भोजन की व्यवस्था कर रहे थे। शुक्रवार को राशन नहीं मिला तो बच्चे एक साथ दोपहर में विद्यालय के सामने दुदही-पडरौना मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना मिलने पर कोटेदार मौके पर पहुंचे और आगे समय से राशन देने की बात कही।
विज्ञापन
वही गांव के तमाम संभ्रांत लोग भी मौके पर पहुंच गए। कोटेदार की ओर से ऐसी गलती नहीं नहीं होने का आश्वासन देकर विद्यार्थियों से जाम समाप्त कराया। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।