फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Narayani's pressure reduced, danger averted due to collapse of Chhitauni embankment

Kushinagar News: नारायणी का दबाव घटा, छितौनी तटबंध के ठोकर से टला खतरा

Wed, 26 Aug 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Narayani's pressure reduced, danger averted due to collapse of Chhitauni embankment
खड्डा। गंडक नदी के डिस्चार्ज और जलस्तर में कमी तथा बाढ़ खंड की ओर से किए गए निरोधात्मक कार्यों के चलते छितौनी तटबंध के ठोकर ए पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। नदी की कटान की जद में आया पीपल का पेड़ भी बच गया है। नदी का दबाव कम होने के बाद मौके पर चल रहा बचाव कार्य फिलहाल बंद कर दिया गया है। इससे आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बरसात के इस सीजन में गंडक नदी का रुख अब तक अपेक्षाकृत नरम रहा है। इस दौरान केवल एक बार नदी का डिस्चार्ज 2.25 लाख क्यूसेक तक पहुंचा था। भैंसहा गेज स्थल पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से 90 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। इसके बाद से नदी का जलस्तर लगातार सामान्य स्थिति की ओर रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से ठोकर ए पर नदी का दबाव कम होने से तटवर्ती लोगों की चिंता भी कुछ कम हुई है। मंगलवार सुबह आठ बजे वाल्मीकि गंडक बैराज से नदी में 81,800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। शाम चार बजे डिस्चार्ज बढ़कर 92,900 क्यूसेक हो गया। इसके बावजूद भैंसहा गेज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से 26 सेंटीमीटर नीचे 94.74 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ खंड के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल छितौनी तटबंध पर किसी तरह का खतरा नहीं है। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने पर गंडक नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed