फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth's body found hanging from a tree; family alleges murder.

Kushinagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घर वालों का हत्या का आरोप

Wed, 26 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a tree; family alleges murder.
मृतुन्जय शर्मा की शव मिलने की सुचना पर जुटी भीड़।संवाद - फोटो : credit
जौरा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी मृत्युंजय शर्मा (24) का शव मंगलवार सुबह पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के टोला लाठौर में पेड़ से लटका मिला। वह करीब दो सप्ताह पहले ही विदेश से लौटा था। सोमवार की शाम जौरा बाजार में पेट्रोल पंप के पास उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ था। सूचना पर डायल 112 की पुलिस भी आई थी। घर वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

विजय शर्मा के मृत्युंजय शर्मा रोजगार के सिलसिले में विदेश गया था और करीब दो सप्ताह पहले ही लौटा था। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर शाम जौरा बाजार में कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद वह घोठे पर चला गया। रात में घर के लोग भोजन लेकर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजन को चिंता हुई। रात में ही आसपास उसकी तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्रामीण सरेह की ओर गए तो लाठौर टोला के पास ध्रुव गुप्ता के खेत में सड़क किनारे स्थित सागौन के पेड़ से युवक का शव फंदे के सहारे लटका दिखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सीओ जयंत कुमार यादव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
परिवार में मची चीख-पुकार, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि
-मां और बहन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
जौरा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के परसौनी के मृत्युंजय शर्मा की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां और बहन शिल्पा के करुणक्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। बहन रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थी। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है।
परिजनों के अनुसार, 24 वर्षीय मृत्युंजय के पिता की महज तीन कट्ठा जमीन पर मकान बना है। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। गांव के पास शराब फैक्टरी का काम चल रहा है। वहां मृत्युंजय के पिता विजय शर्मा मजदूरी करते हैं। परिवार के लिए यही आय का प्रमुख सहारा है। मृत्युंजय का छोटा भाई धनंजय शर्मा दुबई में वेल्डिंग का काम करता है। भाई की मौत की सूचना मिलने के बाद वह भी घर के लिए रवाना हो गया है। परिवार के एक कमाऊ सदस्य की इस तरह मौत हो जाने से परिजन सदमे में हैं।

मृत्युंजय की बहन शिल्पा इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। इसी वर्ष उनका स्नातक में दाखिला होना था लेकिन सिर में तेज दर्द की शिकायत के चलते उनका इलाज चल रहा है। भाई की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अब उनकी आगे की पढ़ाई को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। मृत्युंजय की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पटहेरवा पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम पेट्रोल पंप के पास मृत्युंजय से जिन युवकों का विवाद हुआ था, ये उन्हीं के परिजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed