फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sarakaar vaade poore karane ke lie pratibaddh : gangavaar

सरकार वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध : गंगवार

Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
sarakaar vaade poore karane ke lie pratibaddh : gangavaar
कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में स्मार्ट फोन के साथ छात्र छात्राएं व जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिं? - फोटो : KUSHINAGAR
सरकार वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध : गंगवार
विज्ञापन

109 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन का हुआ वितरण
सबके कल्याण के लिए भाजपा में योजनाएं: सांसद
कसया(कुशीनगर)। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में रविवार को छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बीए अंतिम वर्ष के 56, बीकॉम अंतिम वर्ष के 27 और बीएसएसी अंतिम वर्ष के 26 विद्याथियों को स्मार्टफोन वितरित किया गया। स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार चुनाव पूर्व किए गए वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड महामारी के दौरान स्मार्टफोन व टैबलेट शिक्षा के सशक्त माध्यम के रूप में उभरकर सामने आया। इसलिए प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट देकर उनकी शिक्षा को सुगम और तकनीकी आधारित बना रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार ने देश के पुनर्निर्माण की नींव रखी। सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। कोविड की वैश्विक महामारी के दौरान ऑफलाइन शिक्षा की जगह ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पीएन पाठक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवा वर्ग को सशक्त बनाना है। डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि टैबलेट व स्मार्ट फोन से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी। इनमें उनके सदुपयोग वाले कई एप उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुई। स्वागत प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पांडेय ने किया। संचालन डॉ. अंबिका प्रसाद तिवारी ने किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. अमृतांशु कुमार शुक्ल ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, एडीएम देवीदयाल वर्मा, डीआईओएस डॉ. मनमोहन शर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीओ पीयूषकांत राय आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला स्मार्टफोन
दीपक चौरसिया, अमीषा, अक्षय वर्मा, अमित प्रजापति, अंजली सिंह, अजू पटेल, आदर्श तिवारी, अंशिका मणि त्रिपाठी समेत 109 छात्र-छात्रओं को स्मार्ट फोन दिया गया।

...
राज्यमंत्री ने भगवान बुद्ध का दर्शन-पूजन किया
प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार रविवार को बुद्ध पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के बाद कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर में लेटी भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर की विशेषता, इसकी प्राचीनता के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उनका काफिला रामाभार स्तूप पहुंचा। वहां पुरातात्विक स्थल के बारे में अवगत हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed