फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sangita win in khadda

Kushinagar News: खड्डा में खिला कमल, अध्यक्ष निर्वाचित हुईं संगीता

Sun, 14 May 2023 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
sangita win in khadda
खड्डा नगरपंचायत की अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी संगीता वर्मा,विधायक विवेकानन्द पांडेय की मौजूद
नगर पंचायत खड्डा के अध्यक्ष का चुनाव परिणाम
विज्ञापन

संगीता वर्मा ने सपा प्रत्याशी पुष्पा जायसवाल को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। नगर पंचायत खड्डा से इस बार भाजपा प्रत्याशी संगीता वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी पुष्पा जायसवाल को 1,128 मतों से पराजित किया।
खड्डा नगर पंचायत की मतगणना शनिवार को श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज (चीनी मिल) परिसर में बने मतगणना स्थल पर हुई। तय समय पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। कुल पांच चक्र की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार ने शुरू से ही बढ़त बनाकर रखा। उनका सीधा मुकाबला सपा से रहा।
विज्ञापन

कुल पांच उम्मीदवारों में से तीन 182 मतों तक ही सिमटकर रह गए। पांचवें दौर की मतगणना पूर्ण होने पर भाजपा प्रत्याशी संगीता वर्मा को 5,355 मत मिले। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी पुष्पा जायसवाल को 4,227 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता को 38 मत मिले। एआईएमआईएम की शकीरुन को 51 मत मिले। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सावित्री देवी को 93 मत मिले। संगीता वर्मा अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पा जायसवाल को 1,128 मतों से हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed