फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sand loaded boat get drowned

एसडीएम ने छोटी गंडक नदी में डुबवाई बालू लदी नाव

Thu, 23 Jul 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
sand loaded boat get drowned
एसडीएम ने छोटी गंडक नदी में डुबवाई बालू लदी नाव
विज्ञापन

टेकुआटार। कसया तहसील क्षेत्र अंतर्गत छोटी गंडक नदी के कसया व रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार और कुरमौटा घाट पर कसया एसडीएम ने छापा मारा। उन्होंने कुरमौटा घाट पर अवैध बालू लदी एक नाव को नदी में डुबवा दिया।
कसया एसडीएम देशदीपक सिंह ने बृहस्पतिवार को रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार स्थित घाट पर छापा मारा, लेकिन यहां बालू खनन करते कोई नही मिला। जगह-जगह बालू के ढेर मिले और नदी के उस पार मिली नाव को नदी में डुबवा दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एसडीएम को शमशान घाट के पास बालू का भंडारण दिखाया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद टेकुआटार के कानूनगो और लेखपाल राजू प्रजापति को फटकार लगाते हुए हर हाल में अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने चालक समेत बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ा
कप्तानगंज। तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर छापा मारा। बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली को चालक समेत पकड़ा और कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं। गंभीरपुर रोड पर छापे में अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली और कस्बा के डीसीएम चौक के पास दूसरा ट्रैक्टर ट्राली चालक समेत पकड़ा गया। इन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed