{"_id":"68e1746d82e23426330619e0","slug":"routes-of-many-trains-changed-will-go-to-bihar-via-kaptanganj-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146558-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कई ट्रेनों का बदला रूट, कप्तानगंज होकर जाएंगी बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कई ट्रेनों का बदला रूट, कप्तानगंज होकर जाएंगी बिहार
Sun, 05 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के तहत विभिन्न रेल खंडों पर अत्यधिक वर्षा होने से हुए जल भराव और रेल पटरियों पर गिरे पेड़ के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इसके कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे और गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर संचालित थावे-नकहा जंगल डेमू सवारी गाड़ी, थावे-कप्तानगंज सवारी गाड़ी, छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी, कप्तानगंज-थावे सवारी गाड़ी और नरकटियागंज-गोरखपुर छावनी सवारी गाड़ी शनिवार को निरस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को नई दिल्ली से चलाई गई नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जा रही है। संवाद