फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Route diversion halted the city's pace, people struggled for five hours.

Kushinagar News: रूट डायवर्जन ने थामी शहर की रफ्तार, पांच घंटे तक जूझे लोग

Mon, 08 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Route diversion halted the city's pace, people struggled for five hours.
शहर में लगा जाम।
पडरौना। शहर के सुभाष चौक से कोतवाली की तरफ से जाने वाली मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ढाला संख्या-68 पर सोमवार को गर्डर हटाकर उस पर रेल लाइन बिछाई गई। इसकी वजह से सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक आवागमन पूरी तरह से ठप रखते हुए सुभाष चौक पेट्रोल पंप के पास से रूट डायवर्जन कर दिया गया।
विज्ञापन

केवल पैदल चलने वाले लोग ही इस रास्ते आवागमन कर रहे थे। इस मुख्य मार्ग से आवागमन बंद होने की वजह से करीब 5 घंटे तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम से निजात पाने के लिए बाइक और साइकिल सवार शहर के गलियों से आवागन करते दिखे। हालांकि यातायात पुलिस ने लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पूरे दिन पसीना बहाया, लेकिन बेतरतीब वाहन संचालन और सड़क पर अतिक्रमण की वजह से यातायात पुलिस के प्रयास विफल रहे। शहर में आने-जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। शाम करीब चार बजे जब रेलवे ढाला संख्या-68 से आवागमन शुरू हुआ, तब जाकर जाम से परेशान लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पडरौना शहर के बीच होकर गुजरती है। शहर में आने वाले लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए रेल लाइन पर पांच स्थानों पर रेलवे ढाला बनाया गया है। इस रास्ते जब भी काेई ट्रेन आती है तो शहर के सभी रेलवे ढाला एक साथ बंद हो जाते हैं। रेलवे ढाला बंद होते ही शहर दो हिस्सों में बंट जाते हैं। ट्रेन के गुजरने के बाद जैसे ही रेलवे ढाला खुलता है, वैसे ही रेलवे लाइन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है।
इस जाम से निकालने में लोगों को 20 से 25 मिनट तक समय लग जाता है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सुभाष चौक से कोतवाली जाने वाली शहर के मुख्य मार्ग पर अंडर पास और कठकुइयां रोड से भूतनाथ कॉलोनी, नोनियापट्टी के रास्ते अंबे चौक जाने वाले बाईपास मार्ग पर नोनियापट्टी रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। सुभाष चौक से कोतवाली जाने वाली मार्ग पर बन रहे अंडर पास निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए बीते सोमवार को गर्डर पर रेल लाइन बिछाई गई, ताकि रेल लाइन के नीचे अंडर पास का निर्माण कार्य होने तक रेल गाड़ियों का आवागमन प्रभावित न हो।
रेल लाइन के नीचे अंडर पास निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को रेल लाइन के नीचे रखे गर्डर को हटाकर अंडर पास के लिए पुन: पुल पर रेल लाइन बिछाई गई। इस दौरान सुभाष चौक से रेलवे ढाला के रास्ते कोतवाली जाने वाली मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। हालांकि शहर में आने वाले लोगों को आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए सुभाष चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से रूट डायवर्जन कर नोनियापट्टी, नौका टोला और साहबगंज स्थित रेलवे ढाला से आवागमन चालू रखा गया है, लेकिन नौका टोला और साहबगंज के पास बने रेलवे ढाला के दोनों तरफ की सड़क सकरी होने और नोनियापट्टी रेलवे ढाला की तरफ से जाने वाली सड़क बदहाल होने के चलते पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रही।

इसी बीच ट्रेनों के आवागमन के समय रेलवे ढाला बंद होने पर जाम की समस्या और बढ़ गई। इस जाम में फंसे लोगों को जाम से निकलने में एक से घंटों का समय लग गया। हालत यह रही कि जाम से किसी तरह बाहर निकले लोग दोबारा इस रास्ते जाने में परहेज करते रहे। सबसे अधिक परेशानी दोपहर करीब दो बजे जब विद्यालयों में छुट्टी के समय हुई। जाम में फंसे गई लोग मोहल्ले की गलियों के रास्ते पैदल आते-जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed