{"_id":"62c488ef07db1373264dfa87","slug":"robbery-case-busted-five-accused-arrested-kushinagar-news-gkp442736798","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कांड का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट कांड का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र के स्टाफ के साथ लूट करने वाले गिरोह का खुलासा करते एसपी धवल जायसवाल।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट कांड का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। तरयासुजान थानाक्षेत्र के मुकुंदपुर के पास 20 जून को ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी को चाकू मारकर लूटने वाले गिरोह का मंगलवार को एसपी ने पर्दाफाश किया। लूट में शािमल तीन आरोपियों और उनका सहयोग करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल बाइक और लूटे गए सात लाख पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिया है। इन सभी को जेल भेज दिया गया।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मुकुंदपुर स्थित गन्ना तौन केंद्र के पास 20 जून को तरयासुजान थानाक्षेत्र के गोपालपुर (ओझवलिया) स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के कर्मचारी को चाकू मारकर तीन बदमाशों ने रुपये लूट लिए थे। उनके इस कार्य में दो लोगों ने सहयोग किया था। सात लाख पांच हजार रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक िवनोद तिवारी के कर्मचारी अरविंद कुमार पटेल तमकुहीरोड स्थित पीएनबी की शाखा से रुपये निकालकर आ रहे थे। गोपालपुर (ओझवलिया) के पास बाइक सवार तीनों बदमाशों ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया था और रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। इस मामले में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विनोद तिवारी ने तरयासुजान थाने में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना से पहले एक सप्ताह पहले योजना बनाई गई थी। सीएसपी संचालक के कर्मचारी अरविंद पटेल की सिसवा बाजार से लेकर तमकुहीरोड बैंक तक दो-तीन दिनों तक रेकी की गई।
...
इनकी हुई गिरफ्तारी
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रकाश कुमार सिंह, पंकज सिंह और अखिलेश कुमार सिंह निवासी अहिरौलीदान थाना तरयासुजान, विनोद तिवारी निवासी मठिया श्रीराम थाना तरयासुजान और अरविंद पटेल निवासी दनियाड़ी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर हैं। इनके पास से एक बाइक, एक चाकू, 30 पासबुक, सात लाख पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा तथा तरयासुजान थाने की पुलिस व स्वॉट टीम की मदद से इस घटना का पर्दाफाश किया गया।