{"_id":"6a08d7503e8682814a067b10","slug":"roadways-buses-will-depart-from-the-depot-premises-every-monday-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159947-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर सोमवार को डिपो परिसर से चलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर सोमवार को डिपो परिसर से चलेंगी रोडवेज बसें
Sun, 17 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 17 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस गंभीर हो गई है। शनिवार को यातायात पुलिस ने पडरौना डिपो के एआरएम के साथ बैठक कर शहर में हर दिन हो रहे जाम की समस्या की चर्चा की। तय हुआ कि सोमवार को शहर के सुभाष चौक से छावनी तक जाम की समस्या बढ़ जाती है। इससे निजात पाने के लिए प्रत्येक सोमवार को बस स्टेशन की जगह छावनी स्थित डिपो परिसर से सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा।
शहर में जाम की समस्या एक दिन की बात नही है। सभी मुख्य मार्गों पर रूक-रूक कर हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सबसे अधिक जाम की समस्या शहर के रामकोला रोड, सुभाष चौक और जिला मुख्यालय मार्ग स्थित छावनी तहसील गेट तक बनी रहती है। सोमवार को शहर के इन स्थानों पर जाम की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान और यातायात पुलिस ने बैठक कर रणनीति बनाई। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई है। इसके बाद भी शहर के सुभाष चौक से जिला मुख्यालय मार्ग स्थित तहसील कार्यालय और रामकोला रोड पर सर्वाधिक जाम की समस्या बनी रहती है। इसका मुख्य वजह सोमवार को रविवार की अवकाश के बाद पहला कार्यदिवस होने के चलते सड़कों पर अन्य दिनों से अधिक वाहनों का दबाव बढ़ना है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए परिवहन निगम और यातायात पुलिस ने आपसी सहमति से प्रत्येक सोमवार को सुबह 09:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रोडवेज स्टैंड के स्थान पर छावनी स्थित रोडवेज वर्कशॉप से रोडवेज की बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दिन शहर में आने वाली सभी प्राइवेट बसों का संचालन शहर मार्ग के स्थान पर जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती चौक से बाइपास के रास्ते होगा। इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।