फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road passing through Valmiki Tiger Reserve will not be closed

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली सड़क बंद नहीं होगी

Fri, 16 Sep 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Road passing through Valmiki Tiger Reserve will not be closed
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली सड़क बंद नहीं होगी
विज्ञापन

खड्डा। पनियहवा से गंडक पुल पार करके वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली सड़क बंद नहीं होगी। इस पर पूर्व की तरह से आवागमन जारी रहेगा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) प्रशासन ने सोशल मीडिया व अन्य स्थानों पर वायरल हो रहे प्रपत्र को नकारते हुए जंगल से गुजरने वाली सड़क के निर्माण की सैद्धांतिक मंजूरी देने के लिए कहा है।
गंडक नदी पर छितौनी-बगहा रेल सह सड़क पुल से यूपी और बिहार को जोड़ने वाली 169 किलोमीटर लंबी कसया-छपुआ एनएच-727 का करीब सात किलोमीटर हिस्सा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के भीतर है। इस वजह से इस सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। इस सड़क से होकर लोग वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, बिहार और नेेपाल तक आवागमन करते हैं। पिछले एक पखवाड़े से इस सड़क को 2023 में बंद किए जाने की अफवाह सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जा रही है। इससे आसपास क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण कराए जाने के बजाय उसे बंद किया जाना जनहित में नहीं है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा है कि सड़क पर आवागमन जारी रहेगा। इसके निर्माण कार्य को सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

वायरल पत्र की क्या है सच्चाई
वायरल पत्र की सच्चाई जानने के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सीएफ डॉ. नेसामनी से बात की गई। उन्होंने बताया कि इस तरह के किसी भी पत्र के विषय में कोई जानकारी नहीं है। हमारे पास ऐसे किसी आदेश की कोई प्रति नहीं है, न ही इस संबंध में कोई मौखिक या लिखित सूचना दी गई है। सात किलोमीटर सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी नोडल एजेंसी एनएचआई मोतिहारी डिवीजन के पास है। भविष्य में कोई अन्य प्रस्ताव आता है तो विभाग उस पर भी विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed