फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   road exident

ट्रैक्टर की चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत

Thu, 23 Feb 2017 12:51 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 23 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
road exident
दुघऱ्र्घटना - फोटो : अमर उजाला

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा-छहूं मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

महासोन गांव के बड़का टोला निवासी 45 वर्षीय तैयब अली फाजिलनगर में रहकर एक व्यक्ति का ट्रक चलाता था। मंगलवार को अपने परिवार वालों से मिलने आया हुआ था। बुधवार की सुबह नौ बजे गाड़ी मालिक की बाइक लेकर वह पुन: फाजिलनगर के लिए निकला। गांव से एक किलोमीटर दूर जोकवा-छहूं मार्ग पर महुआरी प्राथमिक विद्यालय के पास पीछे से आ रही मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। ट्राली के पहिए के नीचे आ जाने से तैयब की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


राहगीरों ने घटना की सूचना घर वालों को दी। मौत की सूचना पाकर पत्नी नूरजहां समेत घर व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से तैयब की मौत के बाद उसके परिवार के समक्ष भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। गांव वालों ने चंदा जुटाकर जनाजे की व्यवस्था तो कर दी, लेकिन अत्यंत गरीब व भूमिहीन तैयब की मौत से नाबालिग छह बच्चों की परवरिश का संकट पैदा हो गया है।  तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। एसओ तुर्कपट्टी नवीन सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed