Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Paddy procurement gets off to a rocky start; weighing scales and machinery missing in some places.

Kushinagar News: धान खरीद की शुरुआत बेपटरी कहीं कांटा, कहीं मशीन नदारद

Wed, 04 Nov 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement gets off to a rocky start; weighing scales and machinery missing in some places.
पडरौना। जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू करने के निर्देश के बावजूद 89 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं अधूरी हैं। कहीं इलेक्ट्रॉनिक कांटा तो कहीं सफाई मशीन उपलब्ध नहीं है। बारिश से फसल भीगने के कारण किसान भी केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने जिले में किसानों से धान खरीदने के लिए 89 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। एक नवंबर से खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि रविवार को अवकाश होने के कारण केंद्रों पर कामकाज शुरू नहीं हो सका। इसके बाद खरीद के तीसरे दिन मंगलवार को केंद्र तो खुले लेकिन कई जगहों पर जरूरी संसाधनों के अभाव में खरीद शुरू नहीं हो पाई। वहीं, बारिश के कारण फसल की मड़ाई नहीं होने से किसान भी केंद्रों तक नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सामान्य श्रेणी के लिए 2,441 रुपये और ग्रेड ए के लिए 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों को उम्मीद है कि क्रय केंद्रों पर उपज बेचने से उन्हें उचित मूल्य मिल सकेगा। हालांकि, केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र में स्थापित धान क्रय केंद्रों की पड़ताल में कई तरह की खामियां सामने आईं। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सहकारी समिति बंधवा और सहकारी समिति विजयपुर को धान खरीद के लिए केंद्र बनाया गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे पड़ताल के दौरान विजयपुर केंद्र पर खरीद के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं मिले।

सहकारी समिति विजयपुर के प्रभारी सचिव मारकंडेय चौरसिया ने बताया कि अभी तक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और धान की सफाई करने वाली मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसके चलते खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed