फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road construction stopped due to protest by villagers, investigation found irregularities

Kushinagar News: ग्रामीणों के विरोध पर रोका सड़क निर्माण, जांच में मिली गड़बड़ी

Wed, 20 Dec 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Road construction stopped due to protest by villagers, investigation found irregularities
हाथ रगड़ने से उखड़ती बसंतपुर जाने वाली सड़क।संवाद
पडरौना। फाजिलनगर ब्लाॅक के पगरा पड़री गांव के ग्रामीणों ने बसंतपुर चौराहे से आगे दो किलोमीटर लंबी पिच सड़क का निर्माण रोक दिया है। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। सड़क इतनी खराब बनी है कि हाथ और पैर से रगड़ने पर ही सड़क की गिट्टियां उखड़ जा रही हैं।
विज्ञापन

विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पगरा पड़री गांव में पीडब्ल्यूडी के चयनित ठेकेदार को बसंतपुर चौराहे से आगे करीब दो किलोमीटर की दूरी तक के मार्ग को बनाने का काम सौंपा गया था, लेकिन मंगलवार को मौके पर गए ग्रामीणों ने जब सड़क की गुणवत्ता देखने का प्रयास किया तो पता चला कि सिर्फ हाथ रगड़ने और पैर मारने भर से ही सड़क की गिट्टियां उखड़ जा रही हैं। इस प्रकार सड़क निर्माण कार्य को देखकर ग्रामीणों ने ठेकेदार की तरफ से कराए जा रहे सड़क निर्माण के काम का विरोध करते हुए उसे रोक दिया।
विज्ञापन

इस गांव के निवासी सोनू प्रजापति और दुर्गेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों से ठेकेदार यह काम कर रहे हैं। सड़क बनाने में घटिया सामान का प्रयोग कर रहे हैं। अगर सड़क बनाने में सही सामान का इस्तेमाल नहीं होगा तो गांव के सभी लोग इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय झा ने बताया कि सड़क बनने के पहले दिन से ही विभाग गुणवत्ता को लेकर सचेत है। ठेकेदार के किए काम की गुणवत्ता को जांचने पर ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई है। ठेकेदार को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। उपयोग किए जा रहे खराब सामान को वापस करा दिया गया है। साथ ही यह भी बताया कि इसको सही कराने के बाद ही आगे का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed