फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road broke down in just 15 days, villagers protest

Kushinagar News: 15 दिन में ही टूट गई सड़क, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 25 Mar 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Road broke down in just 15 days, villagers protest
कोठिलवा में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद 
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के माघी कोठीलवा गांव के मुन्नी लाल टोला के लोगों ने सोमवार को टूटी हुई सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप था कि करीब 15 दिन पहले बनी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि भैरोगंज बाजार से बाजुपट्टी होते हुए बिहार राज्य को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग से निकली बाशिष्ट यादव के घर के सामने से निकल कर मुन्नी लाल टोला के मुंंद्रिका यादव के घर तक जाने वाली एक किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ था। निर्माण के दौरान ही गांव के लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था, लेकिन उस समय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। अब यह सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दौरान मुरारी यादव, रामबेलाश यादव, कैलाश चौहान, कमला यादव, रामचंदर प्रसाद, गोरख राजभर, सुरेश शर्मा, गणेश यादव, पिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed