{"_id":"5b5f64834f1c1b58488b7d5e","slug":"risk-of-floods-caused-by-floods-in-many-places-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कई जगह कटान से बढ़ा बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कई जगह कटान से बढ़ा बाढ़ का खतरा
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिले में कई जगह कटान से बढ़ा बाढ़ का खतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। लगातार बारिश से हालांकि गंडक नदी के डिस्चार्ज पर बहुत ज्यादा असर तो नहीं पड़ा है लेकिन नदी छितौनी से लेकर एपी तटबंध तक कई जगह किनारों को काट रही है। बाढ़ खंड विभाग को बजट की कमी और बारिश के चलते बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। कटान से सहमे लोगों को आशंका है कि नदी का जलस्तर डेढ़ लाख क्यूसेक से ऊपर गया तो तबाही मच जाएगी।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार गंडक नदी अहिरौलीदान गांव में महीने भर से कटान कर रही है। बचाव का कोई उपाय नहीं देख यहां के लोग अपना सामान दूसरी जगह भेज चुके हैं। नदी क्षेत्र में स्थित कचहरी टोला, नोनियापट्टी, खैरखुटा, मदुरही और डीह टोला का वजूद खतरे में है। सोमवार को एसडीएम त्रिभुवन तथा पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र ने एपी तटबंध पर जंगलीपट्टी के सामने हो रहे कटान का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि बचाव कार्य में बोल्डर का प्रयोग किया जा रहा है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। बरवापट्टी गांव के सामने अमवा तटबंध से जुड़े रिंग बांध पर कटान हो रहा है। सोमवार को एसडीएम त्रिभुवन ने इसका निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश के अलावा निगरानी के लिए लेखपालों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई। एसडीएम ने यहां बाढ़ खंड के अभियंताओं के अलावा ग्रामीणों से भी बात की। उन्होंने बंधे पर कटान एवं इससे संबंधित अन्य जानकारी तत्काल देने का निर्देश दिया।