Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man beaten with a belt and sticks after being made to stop his bike; incident captured on CCTV

Kushinagar News: बाइक रुकवाकर युवक को बेल्ट और डंडे से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sun, 08 Nov 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten with a belt and sticks after being made to stop his bike; incident captured on CCTV
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोकुला चौराहे पर पुरानी रंजिश में बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक को बेल्ट, डंडे और रॉड से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

बड़हरा टोला पड़हरा निवासी अंकित मुनिया पुत्र सुरेंद्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तीन नवंबर की शाम करीब पांच बजे वह बाइक से कोकिलपट्टी बाजार जा रहे थे। गोकुला चौराहे पर मस्जिद के पास पहुंचते ही पीछे से आए लोगों ने उनकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन

आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर राकू चौहान पुत्र सोमारी निवासी बड़हरा बुजुर्ग, हैप्पी मद्धेशिया निवासी बैकुंठपुर कोठी, रेहान निवासी जिरात और एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए बेल्ट, डंडे और रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही है। उसने दोबारा मारपीट करने की धमकी मिलने का आरोप भी लगाया है।
थानाध्यक्ष शनि कुमार ज्वाला ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed